इंडियन टी वी न्यूज रिपोर्ट अनिल सोनी
ब्यूरो चीफ बहराइच
बहराइच/विशेश्वरगंज।
बहराइच जिले के विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सेमरौना में जल जीवन मिशन के तहत “जल अर्पण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित कृष्ण मोहन शुक्ला, उत्तर प्रदेश संस्कृत माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक रहे।
कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि मानव जीवन में जल का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है तथा जल का संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर जल निगम विभाग के अधिकारी यदुनाथ तिवारी (A.E.), अभय प्रताप सिंह (J.E.), वासुदेव तिवारी (पंप संचालक), प्रभात दीक्षित (PNC ब्लॉक अध्यक्ष), उपेंद्र सिंह (CM PNC), अभिनव मिश्रा (PNC), नंद कुमार शुक्ला, रामपाल सोनकर, राम भवन सोनकर, विपुल तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पंडित कृष्ण मोहन शुक्ला का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “जल जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है, इसलिए इसका संरक्षण कर इसे बचाने का प्रयास करना चाहिए।”
उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा —
“जल है सोना, इसे कभी न खोना” तथा
“जल की सुरक्षा, देश की सुरक्षा — नमामि गंगे।”
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।