प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश……सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरूण कुमार ने अमृत सरोवर के कार्यां का निरीक्षण किया

मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने ग्राम पंचायत पड़रिया जनपद पंचायत समनापुर में मनरेगा योजना के तहत अमृत सरोवर अभियान अंतर्गत निर्माण किए जा रहे तालाब और स्टॉपडेम का निरीक्षण किया।
उन्होंने अमृत सरोवर अभियान अंतर्गत तालाब/स्टॉपडेम के निर्माण कार्यां को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री डी.एस. बघेल, उपयंत्री श्री राहुल तेकाम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मौके पर उपस्थित उपयंत्री श्री राहुल तेकाम को कार्य में श्रमिक नियोजन बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।