आजमगढ़
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक/टीजीटी की परीक्षा 03 व 04 जून 2026 को प्रतिदिन दो पॉलियों में (पूर्वान्हन 09:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं अपरान्ह 02:30 बजे 04:30 बजे तक) सकुशल आयोजित कराने विषयक बैठक जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जनपद आजमगढ़ में निर्धारित 14 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 22236 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने निर्देश दिया की सभी 14 परीक्षा केदों के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहे। निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर एक्टिव मोड में रहे, जिससे सीसीटीवी बंद ना हो। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के रोड का पहले से भ्रमण कर लें जिससे कि केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो। जनपद के बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ,बस स्टेशन पर परीक्षा केदो सहित रैन बसेरा,गेस्ट हाउस तक पहुंचने के लिए साइनेज, चार्ट बोर्ड लगवाए जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र खोजने में असुविधा न हो। परीक्षा की संबेदना शीलता को देखते हुए कक्ष निरीक्षकों की लिखित में ड्यूटी लगाई जाए। प्रत्येक कक्ष में एक दीवार घड़ी लगाई अभ्यर्थियों को समय देखने के लिए। अभ्यर्थियों के चेकिंग के स्थान पर छाया की व्यवस्था अवश्य हो। सीएमओ सभी परीक्षा केदो पर ओआरएस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराए।
आदित्य नारायण वर्मा ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज
आज़मगढ़।