सहारनपुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आज तहसील बेहट थाना मिर्जापुर अंतर्गत सिद्ध पीठ माँ शाकंभरी देवी क्षेत्र में विगत दिनों आई बाढ़ से प्रभावित स्थलों का लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री श्री कुंवर बृजेश सिंह जी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ निवर्तमान विधायक नरेश सैनी, सोनेन्द्र राणा चेयरमैन डीसीडीएफ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे!निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई!राज्यमंत्री श्री कुंवर बृजेश सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके!उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है
आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़