बहराइच तारिक अहमद
7985676110
बहराइच में चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब 6 फिट लंबा घड़ियाल भटक कर सीधे पुल पर चढ़ गया। दरअसल घाघरा नदी में चल रहे क्लोजर के कारण नदी का तल सूखा होने से घड़ियाल बैराज के पुल पर चढ़ आया।
बैराज के ऊपरी हिस्से तक अचानक घड़ियाल को देखकर बैराज पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों में दहशत फैल गई और राहगीरों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।
बैराज कर्मचारियों ने वन विभाग को पुल पर विशालकाय घड़ियाल होने की सूचना दी। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर घड़ियाल को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उसे बिना किसी नुकसान के वापस घाघरा नदी में छोड़ दिया है।