किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
धमतरी
छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने नाबालिग बालिका को न सिर्फ अपने प्यार के जाल में फंसाया बल्कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इतना ही नहीं उसके साथ लगातार लैगिक शोषण भी कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला ?
यह पूरा मामला सिविल लाईन थाना रूद्री क्षेत्र का है। इसी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराते हुए
बताया कि हरिशंकर सेन से उसे अपने प्यार के झूठे जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस ने नाबालिग का चिकित्सीय परीक्षण कराया और अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी हरिशंकर सेन को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।