बरेली आंवला
उत्तर प्रदेश सरकार के दुग्ध विकास एवं पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज विकासखंड मझगवां के ग्राम गैनी में चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज में ई-चौपाल के माध्यम से केंद्र सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं और पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा इस अभियान को पार्टी देश भर में 12 साल बेमिसाल के रूप में मना रही है इस कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी ने केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और जल जीवन मिशन अंत्योदय योजना आयुष्मान कार्ड योजना आदि कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी एसडीएम आंवला विदुषी सिंह अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्रा क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन सारंग खंड विकास अधिकारी भगवानदास वर्मा अधिकारी मौजूद थे ग्राम वासियों ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी न आने की भी शिकायत की संबंधित अधिकारियों को पानी की सप्लाई सही करने के करने के निर्देश दिए इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह राकेश मोहन त्यागी विधानसभा संयोजक विपिन कुमार सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीव सक्सेना पूर्व चेयर मैन आँवला जयपाल सिंह लोधी मण्डल महामन्त्री पुष्पेन्द्र गुप्ता मण्डल महामन्त्री यशपाल सिंह मण्डल अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह सिंह मौजूद रहे
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली