दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी के कालेज प्रशासन ने मंगलवार को सूचित किया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले 16 जून से शुरू हुए आवेदन अब 25 जून 2026 तक भरे जा सकते हैं। महाविद्यालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इच्छुक छात्र और छात्राएं निर्धारित अवधि के भीतर ही अपना आवेदन पूरा कर लें ,निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्रभारी प्राचार्य ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज समय पर अपलोड कर दें। किसी भी तकनीकी समस्या या सहायता के लिए महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया, दस्तावेजों की सूची तथा शुल्क संबंधी जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।