आंवला।
आंवला तहसील क्षेत्र के रामनगर में मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने यह ज्ञापन मानदेय न मिलने की समस्या को लेकर दिया और धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
ज्ञापन में बताया गया कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत रोजगार सेवकों को 19 से 36 महीने तक का मानदेय ब्लॉक स्तर से नहीं मिला है।
रोजगार सेवकों का कहना है कि मानदेय के अभाव में परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। वे शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं को पूरी निष्ठा से लागू करते हैं।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार, 16 जून को मानदेय जारी नहीं किया गया, तो बुधवार, 17 जून की सुबह से ब्लॉक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र पाल वर्मा, पवन कुमार, विजेंद्र कुमार, उदयवीर, मनोज कुमार सहित अन्य रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली