✍ सौरभ सिंह
यूपी स्टेट रिपोर्टर, इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
शोहरतगढ़ सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल, मरीज को 6 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि अस्पताल में तीन चिकित्सकों में से दो चिकित्सक उपलब्ध होने के बावजूद गंभीर मरीज को समय पर चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल सकी, जिससे मरीज और उसके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरीज के परिजन सुबह लगभग 10 बजे से अस्पताल में मौजूद रहे, लेकिन शाम 4 बजे तक मरीज को उचित चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉ. एस.के. भारती ने कहा कि “डॉ. राकेश मौर्य आएंगे तो मरीज को देखेंगे।”
“सूत्रों के अनुसार, डॉ. राकेश मौर्य विभागीय कार्य से जिला मुख्यालय गए हुए थे और शाम लगभग 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उनके आने तक मरीज को देखने में देरी हुई, जिससे मरीज और उसके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा।”
बताया जा रहा है कि इस दौरान मरीज की हालत गंभीर बनी रही और परिजन लगातार अस्पताल प्रशासन से गुहार लगाते रहे। आरोप है कि समय पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई और मरीज को घंटों इंतजार करना पड़ा।
सवाल यह उठ रहा है कि जब अस्पताल में अन्य चिकित्सक उपलब्ध थे तो मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधा क्यों नहीं प्रदान की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को समय पर उपचार मिलना चाहिए।