उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत् उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने किया ओबरा तापीय परियोजना का निरीक्षण
( उत्पादन एवं कार्यसंस्कृति में उत्कृष्टता पर दिया विशेष बल )
जिला ब्यूरो चीफ शिशिर शर्मा (सोनभद्र )
ओबरा,सोनभद्र। श्री मयूर माहेश्वरी जी के नेतृत्व में UP Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited के निदेशक गण श्री एस. के. दत्ता (निदेशक, परियोजना एवं वाणिज्य), श्री शंभू नाथ त्रिपाठी (निदेशक, तकनीकी), श्री रजनीश रस्तोगी (निदेशक, कार्मिक) तथा श्री घनश्याम शर्मा (निदेशक, वित्त) एवं मुख्य अभियंता श्री अनुराग बाजपेयी, श्री समीर भटनागर, श्री बी. पी. अग्रवाल तथा श्री विकास शर्मा ने दिनांक 18 जून, 2026 को ओबरा तापीय परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना के श्रमिक सुविधा केन्द्रों, विभिन्न उत्पादन इकाइयों के कंट्रोल रूम तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत परियोजना अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्पादन, अनुरक्षण, सुरक्षा, मानव संसाधन, कार्यस्थल की स्वच्छता तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा बैठक में मुख्य महाप्रबंधक श्री दूधनाथ, महाप्रबंधक (सी) श्री एस. के. सिंघल, महाप्रबंधक (सिविल) श्री अजय कुमार राय, महाप्रबंधक (प्रशासन) श्री निखिल चतुर्वेदी, श्री सतीश कुमार सिंह (समादेष्टा CISF) सहित परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक श्री मयूर माहेश्वरी ने ओबरा परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में ओबरा परियोजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे टीम भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए संयंत्र से अधिकतम एवं सर्वोत्तम उत्पादन (Optimum Performance) सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन, मशीनों के बेहतर अनुरक्षण, संसाधनों के कुशल उपयोग तथा नवाचार आधारित कार्य संस्कृति को अपनाने पर विशेष बल दिया।
प्रबंध निदेशक का यह दौरा ओबरा तापीय परियोजना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा। उनके मार्गदर्शन एवं सुझावों से परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में नई ऊर्जा, उत्साह एवं सकारात्मक कार्य वातावरण का संचार हुआ है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 01 जून, 2026 से श्री दूधनाथ द्वारा मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत परियोजना के उत्पादन एवं कार्य निष्पादन में निरंतर सकारात्मक सुधार परिलक्षित हो रहा है। उनके नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों में नई कार्य संस्कृति, समन्वय तथा सकारात्मक सोच का विकास हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप परियोजना का प्रदर्शन निरंतर बेहतर हो रहा है।
प्रबंध निदेशक के इस महत्वपूर्ण दौरे के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश चंद्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता श्री सदानंद यादव सहित परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपने दौरे के क्रम में 19 जून, 2026 को प्रबंध निदेशक श्री मयूर माहेश्वरी ने जिलाधिकारी, सोनभद्र से भी शिष्टाचार भेंट कर जिला प्रशासन एवं परियोजना के मध्य बेहतर समन्वय, विकास कार्यों तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं अवसंरचनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस बैठक में परियोजना एवं जिला प्रशासन के बीच बेहतर सहयोग के माध्यम से विकास कार्यों को और गति देने पर सहमति व्यक्त की गई।
यह निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक ओबरा तापीय परियोजना के उत्पादन, कार्यकुशलता एवं भविष्य की विकास योजनाओं को नई दिशा प्रदान करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।