सरस्वती विद्या मंदिर में लगे बूथ का शुभारंभ चेयरमेंन मोहम्मद ताज उर्फ लाल मियां कुरैशी ने किया गया। पोलियो बूथ कस्बा के गुलाब नगर में रामपाल कश्यप की बैठक सरस्वती शीशु मंदिर सहित 6स्थानों पर लगाए गए।
इस अवसर पर चेयरमेन लाल मियां कुरेशी एवं सभासद रमेश यादव ने कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” केवल एक नारा नहीं, बल्कि हर बच्चे के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे तथा सभी अभिभावक अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रही। कार्यक्रम में एएनएम भावना, उपासना, अंजलि बिष्ट, प्रियंका, ज्योति शर्मा, सीएचओ अनुराधा आर्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री अंजलि एवं शिल्पी कुमारी सहित नगर के तेजपाल यादव संजीत यादव तेज प्रताप आचार्य आदि का सहयोग रहा।
सीएचसी मझगवां ब्लॉक के एमओआईसी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि कस्बे में कुल 6 पोलियो बूथ स्थापित किए गए, जहां पहले दिन 623 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। उन्होंने बताया कि सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर-टू-डोर अभियान चलाकर 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक अभियान से वंचित न रह जाए।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए टीमों का सहयोग करें और अपने बच्चों को समय पर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली