राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी में कुठला पुलिस ने ट्रक चोरी के एक मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए करीब 13 लाख रुपये कीमत का चोरी हुआ मिनी ट्रक बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पुरैनी निवासी यश नामदेव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एचपी पेट्रोल पंप के सामने खड़ा टाटा 709 मिनी ट्रक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामला दर्ज होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई।
वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से ट्रक की लोकेशन ट्रेस की गई और जबलपुर जिले के ग्राम बड़खेरा बिहला मोड़ के कच्चे मार्ग से ट्रक बरामद कर लिया गया। वाहन की पहचान उसके मालिक और गवाहों द्वारा की गई है।
फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, विनोद सिंह, आरक्षक बुद्धू कुमार और राजू मार्को की महत्वपूर्ण भूमिका रही।