मली से बड़ी खबर…। झिंझाना और बाबरी थाना पुलिस के साथ SWAT टीम की संयुक्त कार्रवाई में ये मुठभेड़ हुई।
बरामद हथियार मामला शामली जिले का है। थाना झिंझाना, थाना बाबरी और SWAT टीम को सूचना मिली कि 1 लाख रुपये का इनामी अंतरराज्यीय बदमाश रंगाना गांव के पास एक पोल्ट्री फार्म पर छिपा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में SWAT के एक जवान भी घायल हुए हैं।मारे गए बदमाश का नाम फुरकान है। ये गैंगलीडर, हिस्ट्रीशीटर और सजायाफ्ता अपराधी था। इस पर हत्या, लूट और पुलिस मुठभेड़ समेत करीब 30 मुकदमे दर्ज थे। 2014 में कैराना में हुए चर्चित मुकीम काला गैंग कांड का भी ये मुख्य आरोपी था।पुलिस ने मौके से कार्बाइन, 9MM पिस्टल, करीब 20-22 जिंदा कारतूस, 15 खोखे और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। दूसरे बदमाश की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में राहत की सांस ली है। घायल जवान का इलाज जारी है और पुलिस फरार बदमाश को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
जिला ब्यूरो चीफ तल्हा मिर्ज़ा शामली