छतरपुर में सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक बिना नंबर प्लेट की लाल रंग की ब्रेजा कार जब्त की है। पुलिस को तड़के करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि एक ब्रेजा कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की घेराबंदी की।तलाशी के दौरान कार से 37 पेटी प्लेन देसी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई गई है। वहीं जब्त ब्रेजा कार की कीमत लगभग 8 से 8.5 लाख रुपये है। इस प्रकार कुल करीब 10 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा किया और उनकी पहचान कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हाईवे से अवैध शराब लाकर शहर के विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी मात्रा में बिक्री करने की फिराक में थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
नमन नायडू ITN नेशनल NEWS छतरपुर MP