रिपोर्ट by अभिषेक कुमार पाण्डेय
बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में मच्छर और जल जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने बड़ा सेवा अभियान चलाया। रविवार को कोटा ब्लॉक के औरापानी आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन की बोतलें वितरित की गईं।
इस दौरान ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षित पेयजल के इस्तेमाल को लेकर भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच एवं डायग्नोस्टिक कैंप भी लगाया गया। इसमें ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
अधिकारियों ने की सेवा कार्य की सराहना
कार्यक्रम में एसडीएम कोटा श्री प्रवेश पैकरा और सीएमएचओ बिलासपुर डॉ. शुभा गरेवाल शामिल हुए। अधिकारियों ने रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के इस सेवा प्रयास की सराहना की।
वहीं बीपीएम श्वेता, मलेरिया नोडल अधिकारी वैष्णव और तहसीलदार राहुल साहू का भी कार्यक्रम को महत्वपूर्ण सहयोग मिला।
रोटरी सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल, सचिव रोटेरियन रौनक साव गुप्ता और कोषाध्यक्ष रोटेरियन विमलेश अग्रवाल सहित रोटेरियन डॉ. सुनील केडिया, डॉ. मनोज राय, पीयूष गुप्ता, चरनजीत गंभीर, डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, शैलेश अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल और नितेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
इस सेवा प्रकल्प को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों ने आर्थिक सहयोग के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई।
रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी – प्रमोद अग्रवाल
रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि बीमारी के इलाज के साथ उसकी रोकथाम के लिए समय पर जागरूकता और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना भी बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि क्लब आगे भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य, जागरूकता और सेवा से जुड़े कार्य निरंतर करता रहेगा।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जरूरतमंदों तक जरूरी संसाधन पहुंचाने की दिशा में रोटरी ई-क्लब का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।