दलोट में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह कावड़ यात्रा 24 अगस्त, सोमवार को निकाली जाएगी।
कावड़ यात्रा की तैयारियों, मार्ग एवं आगामी रूपरेखा को लेकर मंगलवार शाम 7 बजे खाटू श्याम मंदिर, दलोट पर विशेष बैठक आयोजित की गई
बैठक में कावड़ यात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा तथा यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक रूपरेखा तैयार किया
सालमगढ़ भोजन प्रसादी के व्यवस्था की गई है मनमोहक झांकियां
और ढोल नगाड़े डीजे के साथ यात्रा को लाने की व्यवस्था भी की गई है
आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों एवं शिव भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचकर अपने सुझाव दिया और भव्य कावड़ यात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
तहसील रिपोर्टर.विनोद मालवीय