दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह)कस्बा चौकी दुद्धी में बारावफात जुलूस को लेकर सोमवार को पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में परंपरागत रूप से शांति एवं सौहार्द के साथ कार्यक्रम मनाने पर बल दिया गया।
पूर्व सदर फतेह मोहम्मद खान ने कार्यक्रम के स्वरूप और जुलूस से जुड़ी व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता तथा नवागत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पक्ष परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें और कानून व्यवस्था का पूरा पालन रखें।
बैठक में कस्बा प्रभारी दुद्धी, नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुरेन्द्र अग्रहरि, नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खान सहित अन्य मौजूद रहे।