शहजाद आलम जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर ITN NATIONAL
सिद्धार्थनगर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेसरहा साइबर पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की ₹24,000 की धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड की धनराशि रिकवरी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम ने संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर धनराशि वापस कराई।जानकारी के अनुसार, रामप्रसाद पुत्र रामसेवक निवासी लमुईताल, थाना खेसरहा ने 18 अक्टूबर 2025 को एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, UPI के माध्यम से उसके साथ ₹4,21,024 की साइबर ठगी हुई थी। मामले में थाना खेसरहा पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।