पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
दातागंज/बदायूं — दातागंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात भजनों पर नाचते समय विवाद के दौरान हिरासत में लिए गई युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस उसे गुरुवार रात को मारपीट के मामले में थाने लेकर आई थी। अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई वहीं परिजनों ने पुलिस की पिटाई के साथ गंभीर आरोप लगाये है।पुलिस ने मारपीट के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसकी अचानक तबियत बिगड़ी थी इसके लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह घटना थाना दातागंज क्षेत्र के गांव अटसेना की है जहां गुरुवार रात को गांव में भंडारा चल रहा था उसमें राजेश शामिल होने गया था कुछ लोग भजन कीर्तन पर नाच रहे थे गांव का ही रघुवीर बार-बार भजन बदल देता था जिस पर नाच रहे राजेश ने इसका विरोध किया तो रघुवीर ने हमला कर दिया जिसमें राजेश उनके भाई की पीट कर घायल कर दिया गया सूचना पर पहुंची पुलिस रघुवीर और राजेश को पकड़कर थाने ले आई। वहीं राजेश की पत्नी रूपवती ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार दोपहर को रघुवीर को छोड़ दिया गया और राजेश की संग मारपीट की गई जिस पर उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस का कहना है कि मारपीट का आरोप झूठ है राजेश का शांतिभंग में चालन करते समय तबीयत बिगड़ गई थी जिसको लेकर उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई पुलिस ने राजेश के शव का पोस्टमार्टम कराया है और अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
