अलीगढ़ (थाना बन्नादेवी): मालगोदाम रेलवे स्टेशन के बाहर जीटी रोड स्थित ई-बस स्टॉप के पास देर रात संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद मौके पर पहुंची बन्नादेवी थाना पुलिस ने 4 संदिग्ध युवतियों को हिरासत में लिया है।मालगोदाम रोड और जीटी रोड पर देर रात तक होने वाली इस तरह की गतिविधियों से आसपास के दुकानदार और राहगीर लंबे समय से परेशान थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि देर रात स्टेशन और बस स्टॉप के आसपास माहौल खराब रहता है, जिससे आम यात्रियों और महिलाओं का निकलना दुश्वार हो जाता है।
