इंडियन टीवी न्यूज नेशनल छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को कार्यक्रम के बाद प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है और युवाओं की इस पहल से समाजसेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने रक्तदान शिविर में युवाओं की भागीदारी को समाजसेवा के प्रति जागरूकता का उदाहरण बताया।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के उपचार में उपयोगी हो सकता है। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं को बधाई दी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया।
प्रमुख रक्तदाता
रक्तदान करने वालों में हिमांशु सिंह, हर्ष लोढ़ा, अब्दुल्ला कुरैशी, हर्ष चंदेल, उमेश कोटवानी, राम फुटान, तुषार सोनी, सोमू सारथी, तुषार राजपूत, गौरव चन्द्रनिया और शुभम दत्ता सहित अन्य युवा शामिल रहे।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
शिविर में सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिकेत यादव, उपाध्यक्ष मनीष पुनाचा, श्वेता यादव, उल्लेख साहू, विशाल शर्मा, निरंजन दुबे, पीयूष श्रीवास्तव, गगन सिंह, शुभम सिंह, मनोज श्रीवास्तव, वासु शर्मा, मनीष पठारी सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।