बारीपदा, 18/09/2026: पवित्र श्रीराम धाम अयोध्या में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव एवं रक्तवीर सेवा रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में ओडिशा सहित देश के 22 राज्यों के रक्तदाताओं ने भाग लिया।मयूरभंज जिले से समाजसेवी एवं नियमित रक्तदाता डॉ. निरोज कुमार पोथाल और सोमनाथ सिंह ने इस महोत्सव में भाग लिया। डॉ. पोथाल द्वारा 139 बार तथा श्री सिंह द्वारा 72 बार रक्तदान करने के उल्लेखनीय योगदान के लिए राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन की ओर से दोनों को राष्ट्रीय रक्तवीर सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान जौनपुर की महारानी एवं स्थानीय विधायक के हाथों प्रदान किया गया। समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दोनों रक्तदाताओं को इससे पहले भी विभिन्न संस्थाओं की ओर से कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।