बारीपदा, 18/09/2026: मयूरभंज छऊ नृत्य की समृद्ध विरासत और कला को और अधिक विकसित एवं परिष्कृत करने के उद्देश्य से स्थानीय बेलगढ़िया पैलेस में 10 दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कॉन्टैक्ट बेस और बांग्ला नाइट डॉट कॉम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के 100 छऊ कलाकार भाग ले रहे हैं।प्रसिद्ध छऊ गुरु लोकनाथ दास की देखरेख तथा दिवार नायक और पीयूष घड़ेई के सहयोग से आयोजित इस शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को छऊ नृत्य की उन्नत तकनीक, विभिन्न भंगिमाओं, मुद्राओं तथा भाव-अभिव्यक्ति के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।मुख्य आयोजक तथा बांग्ला नाइट डॉट कॉम के संस्थापक-निदेशक अमिताभ भट्टाचार्य ने कहा कि मयूरभंज छऊ केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि क्षेत्र की संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। आज की पीढ़ी को इस कला से जोड़ने तथा उन्नत प्रशिक्षण के माध्यम से उच्च स्तर के कलाकार तैयार करना इस प्रशिक्षण शिविर का प्रमुख उद्देश्य है।शिविर में अतिथि प्रशिक्षक के रूप में प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय माइम एवं मूवमेंट आर्टिस्ट देवकुमार पाल भी शामिल हुए हैं। वे छऊ कलाकारों को शरीर की भाषा, भाव-अभिव्यक्ति तथा मंचीय प्रस्तुति की तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेंगे उत्तरशाही छऊ नृत्य प्रतिष्ठान के सचिव सुधीर कुमार नायक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कलाकारों को नृत्य के साथ-साथ मंच पर प्रभावी प्रस्तुति और शारीरिक अभिव्यक्ति के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत कराया जाएगा।इस प्रशिक्षण शिविर से मयूरभंज छऊ के कलाकारों को अपनी कला एवं प्रस्तुति कौशल को और निखारने का अवसर मिलेगा तथा छऊ की पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रह्हराज।