झारपोखरिया, मयूरभंज: मयूरभंज जिले के झारपोखरिया थाना अंतर्गत मुंढाकटा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घर में पंखा चल रहा था, इसी दौरान करंट की चपेट में आने से राजा बेहरा की तीन वर्षीय बेटी चुलबुल बेहरा की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, घर में पंखा चल रहा था। इसी दौरान पंखे से विद्युत प्रवाह होने के कारण मासूम बच्ची करंट की चपेट में आ गई और अचेत होकर गिर पड़ी। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल बच्ची को बचाकर शीरषा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम बच्ची की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, इस दुखद घटना के बाद पूरे स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।