बुर्ला, 21/09:रोगी सेवा के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल के तहत अशोक जलान फाउंडेशन एवं लायंस क्लब की ओर से सोमवार को बुर्ला स्थित बड़े अस्पताल वीआईएमएसएआर (VIMSAR) को मरीजों की सुविधा के लिए 15 व्हीलचेयर प्रदान की गईं।इन व्हीलचेयर को वीआईएमएसएआर के अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. दुलाल सोरेन एवं स्टोर मेडिकल ऑफिसर प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार पाणिग्राही को सौंपा गया। इस पहल से अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर लायंस के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चरनजीत हुड्डा, अशोक जलान फाउंडेशन के चेयरमैन अशोक कुमार जलान, लायंस निहाल चंद्र सोनी, रेडक्रॉस के संरक्षक निहाल सिंह, डॉ. सुशील कुमार बेहरा, शिवशंकर प्रधान, भागीरथी पंडा एवं यमुना शिका प्रमुख रूप से उपस्थित थे।अशोक जलान फाउंडेशन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए किए गए इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य की उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की।
हिमांशु शेखर प्रह्रराज