इंडियन टीवी न्यूज नेशनल छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग।
थाना भिलाई नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुरानी रंजिश को लेकर किया था हमला
पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को प्रार्थी योगेश सूर्यवंशी सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान डीपीएस चौक के पास आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते पीछे से हमला कर उसे बाइक से गिरा दिया।
आरोपियों ने धारदार हथियार और डंडे से प्रार्थी के साथ मारपीट की और उसकी हत्या का प्रयास किया। घटना की शिकायत पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 360/2026 के तहत धारा 109(1), 296, 3(5), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी पकड़े गए
घटना के बाद से मामले में शामिल कुछ आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. प्रखर चंद्राकर (26 वर्ष) — निवासी नेवई, दुर्ग। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
2. सुधांशु उर्फ बॉम्सी (23 वर्ष) — निवासी रिसाली, दुर्ग।
इस मामले में इससे पहले अमन मूर्ति और हरीश यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार, डंडा और मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।