गांधी-शास्त्री जयंती एवं जन सुराज पार्टी का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया
मोतिहारी, 2 अक्टूबर 2026।
जन सुराज पार्टी, पूर्वी चंपारण जिला इकाई द्वारा आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ-साथ पार्टी के स्थापना दिवस को समारोहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, सादगी, सत्य, अहिंसा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में गांधी और शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान शिक्षकों के लिए सातवां वेतनमान लागू करने, शिक्षकों का एक अलग एवं प्रभावी संगठन तैयार करने, शिक्षकों से संबंधित समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने तथा शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य नहीं लेने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों को सम्मानजनक कार्य वातावरण एवं उनके अधिकार मिलना आवश्यक है, क्योंकि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बेरवा, जिला महामंत्री अभय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी रवीश मिश्रा, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी राघवेंद्र पाठक, गोविंदगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कृष्णकांत मिश्रा, मोतिहारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अतुल कुमार, जिला महिला उपाध्यक्ष रजनी कौशल, जिला महामंत्री प्रो. रानी पाठक, जिला मुख्य प्रवक्ता अजय कुमार आजाद, प्रदेश नेता अरुण कुमार तिवारी, डॉ. चंद्रभूषण तिवारी, विधानसभा प्रभारी सुधा वर्मा, संजीव वर्मा सहित बड़ी संख्या में जन सुराजी साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने तथा जनहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया
रिपोर्ट ,अमरजीत सिंह