*विषय: गांधी-शास्त्री जयंती एवं पार्टी संस्थापक का जन्मदिन एक साथ मनाया गया*
मोतिहारी, 02 अक्टूबर 2026 – चंचल बाबा मठ स्थित आपनमाटी आपन पार्टी के कार्यालय में मनाया गया महान विभूतियों का जन्म दिन। आज देश के महान विभूति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आपनमाटी आपन पार्टी के जिला कार्यालय, मोतिहारी में केक काटकर जयंती मनाई गई।
संयोग से आज ही के दिन आपनमाटी आपन पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष श्री जितेन्द्र तिवारी जी का भी जन्मदिन है। कार्यकर्ताओं ने तीनों महापुरुषों का जन्मदिन एक साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यालय में शास्त्री जी और गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जगजीवन पासवान ने जितेन्द्र तिवारी के क्रांतिकारी गांधी के नाम का उपाधि दिया एवं साथ कहा कि क्रांतिकारी गांधी जितेन्द्र तिवारी की जरूरत चम्मपारण को है।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष श्री जितेन्द्र तिवारी ने कहा – _“मेरा कसूर सिर्फ इतना है कि मैंने चम्पारण विकास में औद्योगिक विकास प्राधिकरण की मांग की, नतीजा झूठे मुकदमे में मुझे जेल में डाल दिया गया। लेकिन चम्पारण के हक की लड़ाई जारी रहेगी। व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष चलता रहेगा।”_
कार्यक्रम में पार्टी के महासचिव अशरफ अली अंसारी, सुशील झा उर्फ मुन्ना झा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जगजीवन पासवान, हरिनारायण तिवारी,युवा नेता विक्रांत सिंह राठौर, वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र सिंह, हिमेंद्र तिवारी उर्फ झुन्ना बाबू, कौसर जी, नवीन साहनी, कृष्णमोहन पाण्डेय, नवीन पाण्डेय,कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि चम्पारण निर्माण एवं विकास के संघर्ष में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उपस्थित सभी लोगों ने श्री तिवारी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
रिपोर्ट,अमरजीत सिंह