ब्रेकिंग न्यूज़
हरिद्वार संवाददाता — विकास पाल
हरिद्वार के सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में एक स्पा सेंटर पर कथित अनैतिक गतिविधियों की शिकायत के बाद छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शिकायत को लेकर आवाज उठाई, जिसके बाद मौके पर जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं को पुलिस की निगरानी में लिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, स्पा सेंटर में किसी भी अवैध गतिविधि की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।