बुरहानपुर।
विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था, बुरहानपुर द्वारा जन विश्वास सेवा समिति के अध्यक्ष श्री अजय सिंह रघुवंशी एवं कैंसर पेशेंट एंड एसोसिएशन की डॉ. नुपुर खरे एवं उनकी टीम के सहयोग से निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 9 से 20 वर्ष तक की लगभग 500 बालिकाओं का निःशुल्क टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भी बालिकाओं में से चयनित 9 कन्याओं द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण जनजागरूकता एवं सेवा अभियान को सफल बनाने में विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की बहनों तथा मित्रों एवं परिचितों ने पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं।
कार्यक्रम में महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व विधायक हामिद काजी, लोनी सरपंच तृप्ति हेमंत पाटिल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक, निगम अध्यक्ष अनिता यादव, राम भाऊ लांडै, प्रवीण तेंभुरने, इन्द्रसेन देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष योजना देवड़ा जी, सरिता भगत, सुधीर पाटिल, सचिन व्यास, रितेश जायसवाल, अजय बादपुकर, रफीक सेठ, श्रीपद काका, आरिफ भाई बागवान, जनपद अध्यक्ष खकनार राकेश सोलंकी, श्याम भाई बनतवाला, ब्लॉक अध्यक्ष वाजिद इकबाल, अकील ओलिया, संतोष देवताले एवं समस्त पार्षद दल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोर महाजन, कमलेश शाह, साधना तिवारी, मुकेश महाजन, सुधीर पाटिल, संजय शिंदे, तृप्ति हेमंत पाटिल एवं सैयद फारूक सहित विप्र नारी शक्ति की पूरी टीम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा ने कहा कि बेटियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए ऐसे जागरूकता एवं स्वास्थ्य अभियान निरंतर चलाए जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज बेटियों के चेहरों पर दिखाई दी मुस्कान इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी संतुष्टि है। समाज के सहयोग से की गई छोटी-सी पहल भी अनेक बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने उन बालिकाओं और अभिभावकों से भी आगे आने की अपील की, जो अभी इस टीकाकरण से वंचित हैं।
“बेटी स्वस्थ होगी, तभी परिवार और समाज स्वस्थ एवं सशक्त होगा।”
— गौरी दिनेश शर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष
विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था, बुरहानपुर
सहयोगियों का सम्मान
सफल कार्यक्रम के पश्चात विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था एवं जन विश्वास सेवा समिति द्वारा मुंबई से आईं डॉ. नूपुर खरे मैडम एवं उनकी पूरी टीम, बुरहानपुर जिला चिकित्सा विभाग से सहयोग प्रदान करने वाले नर्सिंग स्टाफ तथा बरेली अस्पताल की डॉक्टर मैडम का विशेष सम्मान किया गया।
सभी सहयोगियों का बुरहानपुर की ऐतिहासिक धरोहर के चित्र, शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। संस्था की ओर से इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता अभियान में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन के लिए विशेष सम्मान
बुरहानपुर जिले में इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता अभियान के सफल आयोजन के लिए कैंसर पेशेंट एंड एसोसिएशन की डॉ. नूपुर खरे मैडम द्वारा विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा जी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही जन विश्वास सेवा समिति के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी को भी इस आयोजन में सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
ITN NATIONAL NEWS
ब्यूरो चीफ — बुरहानपुर
सैयद फारूक