रिपोर्ट : रामकुमार पटेल
लोकेशन: नरसिंहपुर मध्यप्रदेश
नरसिंहपुर जिले के सिमरिया गांव में जन्मदिन की पार्टी में डीजे पर गाना नहीं बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में 20-25 लोगों ने डीजे संचालक और उसके साथियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित परिवार अब न्याय की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा है
घटना 2 तारीख की रात करीब साढ़े 9 बजे की है। ग्राम सिमरिया में एक जन्मदिन कार्यक्रम चल रहा था। रामपिपरिया के ओमप्रकाश विश्वकर्मा का डीजे लगा था।
डीजे ऑपरेटर का आरोप है कि आयोजकों ने एक गाना बजाने को कहा, जो नहीं बज पाया। इस बात से नाराज होकर शारदा, मनोज, कैलाश और उनके 20-25 रिश्तेदारों ने डीजे ऑपरेटर और उसके 10-12 साथियों पर हमला कर दिया।
पीड़ितों ने 112 पर सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित पहले थाने भी गए थे। आरोप है कि रिपोर्ट के बाद आरोपी पक्ष फिर लाठी-डंडे और गाली-गलौज करते हुए आया और धमकाया। पीड़ितों ने घटना का वीडियो भी बनाया है।
सभी पीड़ित एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचे हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।