*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
*मोतिहारी में 21 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, इलाइटस ग्रुप ने लॉन्च किया टिकट*
नवरात्र के अवसर पर मोतिहारी में डांडिया और गरबा की धूम मचने वाली है। इलाइट्स ग्रुप की ओर से आयोजित *Navratri Vibes with Dandiya Beats 2026* कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। टिकट का आज शुभारंभ किया गया। यह आयोजन 21 अक्टूबर को मोतिहारी स्थित राम भवन राम रिसॉर्ट में होगा।
कार्यक्रम में लाइव डीजे म्यूजिक, गरबा, लाइव ढोल, फूड काउंटर और फोटो बूथ सहित कई आकर्षण होंगे। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य नवरात्र के अवसर पर शहरवासियों को उत्सव, संगीत और मनोरंजन से भरपूर अनुभव प्रदान करना है।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रति कपल प्रवेश पास की कीमत 499 रुपये निर्धारित की गई है। इच्छुक लोग नेहा होजियरी, मेन रोड और कृष्णा स्टोर्स, मेन रोड से टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही, आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी।
राम भवन राम रिसॉर्ट पहुंचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से डॉ. मंजर नसीम क्लीनिक के समीप स्थित मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।
आयोजकों ने शहरवासियों से इस उत्सव में शामिल होकर नवरात्र की खुशियों को डांडिया और गरबा के साथ मनाने की अपील की है
रिपोर्ट,अमरजीत सिंह