*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह,*
डॉ महाचंद्र प्र सिंह पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष सवर्ण आयोग बिहार पटना का नागरिक अभिनंदन 25अक्टूबर रविवार को नगर भवन मोतिहारी में आयोजित किया जायेगा।
जिला पदाधिकारी,D D C ,DEO,DPRO, नगर आयुक्त की उपस्थिति में माननीय मुख्य मंत्री जी के सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ भोजनालय एवं स्वच्छ शौचालय थीम पर आधारित”कौन बनेगा स्वच्छता सेनानी” प्रतियोगिता का आयोजन सभी विद्यालयों एवं ग्राम पंचायत में किया जाएगा, जिसका शुभारंभ डॉ महाचंद्र प्र सिंह हरी झंडी दिखा कर करेंगे इस कार्यक्रम में 500 से अधिक स्वयं सेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।इस अभिनंदन समारोह सह सेवा संकल्प अभियान में शामिल होने वाले संस्थाओं में भारत स्काउट और गाइड मोतिहारी, पी टी ऊषा शारीरिक प्रशिक्षण सह स्वच्छता सेनानी महा विद्यालय मोतिहारी, मानव कल्याण सेवा समिति हंस नगर मोतिहारी, श्री नर्सिंग बाबा जीव कल्याण समिति मोतिहारी , अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासंघ एवं अन्य कई सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने सहयोगार्थ अपना अपना विचार व्यक्त किया है जिसमें श्री मुरारी पाण्डेय, अजहर हुसैन अंसारी, रंजीत गिरी, कौशल ठाकुर, शिक्षक नेता राधामोहन यादव, शिक्षक कर्मचारी नेता अखिलेश कुमार सिंह शिक्षक नेता एवं पूर्व doc राजकिशोर पासवान, वरिष्ठ पत्रकार अमरजीत सिंह, भाग लिया स्काउट पदाधिकारी अभिषेक राज, सक्षम शेखर, अभिजीत कुमार , अरुणकुमार, कुणाल किशोर संतोष कुमार पूर्व DOC आदि ने भाग लिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रत्नेश्वरी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम में डॉ सिंह से जुड़े जिले के सभी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
रिपोर्ट -अमरजीत सिंह