*कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद के समस्त पी0आर0डी0जवानों को सूचित किया है*

जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0अधिकारी ने युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद के समस्त पी0आर0डी0जवानों को सूचित किया है कि जनपद के पीआरडी जवानों की विभागीय आनलाइन पोर्टल पर डाटा फीडिंग की जा रही है। जिसके बाद उन्हें ड्यूटी प्रदान की जाती है। जनपद के कई पी0आर0डी0जवानों द्वारा अभी तक विभागीय आनलाइन पोर्टल पर डाटा फीडिंग की कार्यवाही नहीं कराई गई है।
जनपद के समस्त पी0आर0डी0जवान जिन्होंने अभी तक विभागीय आनलाइन पोर्टल पर डाटा फीड नहीं कराया है उन्हें अन्तिम अवसर देते हुए 10 जुलाई 2022 तक समय दिया गया है कार्यालय में आकर अपना आवेदन पत्र भरकर डाटा फीड करा ले। महानिदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के आदेशों के क्रम में 10 जुलाई 2022 के उपरांत उनके आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
—————-
आदित्य बाजपेई यूपी उन्नाव