माँ दुर्गा के अलौकिक श्रृंगार ने मोहा मन*
*जीरापुर, 18 अक्टूबर।* नगर के विवेकानंद चौराहे पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ नवदुर्गा मंडल समिति के द्वारा माँ दुर्गा की आकर्षक एवं भावपूर्ण झांकी सजाई गई है। जिसमें माता रानी के मनमोहक स्वरूप और प्रतिदिन होने वाले विशेष श्रृंगार के दर्शन व आरती में शामिल होकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।
इस अवसर पर पंडित हरीश तिवारी, पं. रामबाबू शर्मा ने मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से पूजा करवाई। जहां आरती आयुष गुप्ता दुपाड़िया, तरुण पंडित, अक्षय जोशी, तन्मय जमींदार, अभिषेक भिलाला, घनश्याम भिलाला सहित प्रेस क्लब के सदस्य एवं श्रद्धालु ने उपस्थित होकर की।
