यादाद्री भुवनगिरि:
यादाद्री भुवनगिरि जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अक्षांश यादव (आईपीएस) ने यादगिरिगुट्टा पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित (पेंडिंग) मामलों की जांच में तेजी लाने और उन्हें जल्द से जल्द सुलझाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए निगरानी बढ़ाने और आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।
इस निरीक्षण के दौरान डीएसपी श्रीनिवास नायडू, सीआई मदासु शंकर गौड़, एसआई और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
