इकौना श्रावस्ती,
करोड़ों की लागत लगाकर चमकाएंगे अमृत मानसरोवर तालाब उप जिला अधिकारी इकौना।
बताते चलें कि केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन की सरकार मानसरोवर तालाब चमकाने के लिए हर ग्राम सभाओं में अमृत सरोवर तालाब चमकाने के लिए अपना राजकोष खोल दिया है।इसी कड़ी में उप जिला अधिकारी आर. पी. चौधरी ने ग्राम इकौना देहात के प्रधान श्रीमती विद्यावती को निर्देश देते हुए कहा है कि अमृत सरोवर तालाब तहसील गेट के सामने गाटा संख्या 48/ 70 क/0.200 हैक्टेयर तालाब वा 48/70ख/0.025 हैक्टेयर उसर जमीन पड़ी हुई है। जिसमें हिंदुओं का दुर्गा विसर्जन स्थल भी बना हुआ है हिंदुओं को इस तालाब बन जाने से वा सुंदरीकरण सीढ़ी आदि लग जाने से लोगों को विसर्जन करने में सुगमता मिलेगी।विदित हो कि भू जल संकट की गंभीरता को देखते हुए यहां सुप्रीम कोर्ट ने राजस्व प्रशासन को 1 जनवरी 1952 तक अभिलेखों में दर्ज सभी तालाबों को मूल स्वरूप में लाने के निर्देश दिए हैं
तथा उसकी पाछित रिपोर्ट न्यायालय तथा शासन को भेजने के आदेश भी हैं यही नहीं भाजपा सरकार ने जल संकट से निपटने के लिए कुछ दिनों पूर्व सभी गांवों में अमृत सरोवर बनाने के निर्देश देकर करोड़ों रुपए जारी कर दिए हैं।वही इकौना नगर के संभ्रांत व्यक्तियों के द्वारा विधायक इकौना पंडित राम फेरन पांडे से मांग की है इकौना नगर के तालाबों को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा कर अमृत सरोवर तालाब बनाने की मांग की है। जिससे इकौना की पर्यावरण वा भूजल संचयन होने से पानी की किल्लत बचाई जा सके। वही कुछ हिंदू संगठनों ने इकौना देहात में अमृत मानसरोवर बन जाने से उप जिला अधिकारी आर. पी. चौधरी की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।