*आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर नवजात बच्चियों को बांटा उपहार*
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से पूछा कुशलक्षेम, वितरित किया फल व मिष्ठान्न

हमीरपुर 15 अगस्त 2022
आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती डॉ0 अंजना त्रिपाठी ने जिला महिला अस्पताल में हाल ही में जन्मी 10 नवजात बच्चियों को तथा उनकी माताओं को बेबी जॉनसन किट , मिष्ठान्न ,फल ,बेटी जन्मोत्सव प्रमाणपत्र सहित अन्य उपहारों का वितरण किया । इसके अलावा अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर नवजात शिशुओं ( पुत्र- पुत्री सभी) की माताओं एवं अन्य रोगियों के लिए फल आदि का वितरण किया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने इन सभी प्रसूति महिलाओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा।
इस मौके पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने कहा कि बेटा बेटी में कोई भी अंतर न समझा जाए। इनको समान अवसर उपलब्ध कराया जाए। इन सभी की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके रावत की धर्मपत्नी , सीएमएस महिला अस्पताल फौजिया अंजुम नोमानी, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ,जिला समाज कल्याण अधिकारी , जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

2- आज आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती डॉ अंजना त्रिपाठी व अन्य सदस्य एडीएम न्यायिक की धर्मपत्नी, एडीएम नमामि गंगे की धर्मपत्नी आदि ने मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर 65 वृद्धजनों को मिष्ठान व फल वितरित किया । इस मौके पर उन्होंने उनका कुशलक्षेम पूछा।
इस अवसर पर पीडी साधना दीक्षित , बीएसए कल्पना जायसवाल ,डीपीओ राजीव कुमार सिंह , पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।
*ब्यूरो चीफ हमीरपुर कैलाश चंद्र सोनी*