कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना घाटों पर देव दीपावली का भव्य आयोजन।
मोहित सैन मथुरा।

मथुरा। जनपद में यमुना घाटों पर एक भव्य नजारा देखने योग्य रहा जिसने सभी का मन मोहा चाहे वह बाहरी श्रद्धालु हो या जनपद के ब्रजवासी यमुना नदी के घाटों पर जिला प्रशासन, नगर निगम द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का आयोजन किया गया।

जिसमें भव्य रंगोली बनाकर और लाखों दिये की जलकर तथा लाइटिंग का प्रबंध किया गया। यमुना घाटों पर ऐसा अदभुद व भव्य नजारा देख सभी की नजर टिकी रह गई। सूर्य कुंड, बंगाली घाट, बंगाली घाट, राम घाट, श्रंगार घाट, राजा घाट, विश्राम घाट, वृंदावन का केसी घाट, देवराह घाट समेत विभिन्न घाटों पर भव्य नजारा देखने योग्य था। जिला प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं ने पांच लाख दिये जला कर यमुना घाटों को भव्य स्वरूप दिया।