संवाददाता अनिल दिनेशवर
इंदौर, एजेंसी मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में स्थित बैटरी निर्माण उद्योग के सीईओ और युवा उद्यमी विजय नंदन से अलग-अलग देशों के निवेशक प्रतिनिधियों से चर्चा हुई है। इनमें बाग्लादेश की राजधानी ढाका के बैटरी खरीददार, मप्र में रूस की ट्रेडिंग हाउस, हाइड्रोलिक्स कंपनी के निदेशक ब्लोखिन सर्गेई पेट्रोविच सहित अन्य शामिल हैं। इन्होंने प्रदेश में बैटरी उद्योग को लेकर प्रदेश सरकार को अपने प्रस्ताव देने की बात सीईओ विजय नंदन से कही है।
इस दौरान बैटरी कंपनी के सीईओ विजय नंदन ने विदेशी प्रतिनिधियों को बताया कि वर्ष २०१६ से शुरू हुई उनकी बैटरी निर्माण कंपनी आज मध्यप्रदेश सहित देशभर में बैटरी सप्लाई कर रही है। उन्होंने बताया कि, मप्र में कंपनी जल्द ही एक नया बैटरी उद्योग भी शुरू करने वाली है। इसे लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को कंपनी ने अपने प्रस्ताव दिए हैं।