अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
रिपोर्ट,सन्नी
सरेनी पुलिस टीम की मुस्तैदी के कारण अपराधियों में मची है खलबली।
सरेनी, रायबरेली,। सरेनी थाना क्षेत्र में एक अभियुक्त अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार जनपद में अपराध का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है ऐसे में रायबरेली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए हुई सतर्क आने वाले चुनाव की शांति व्यवस्था को नजर रखते हुए अपराधी किए जा रहे हैं गिरफ्तार आपको बताते चलें कि ऐसा ही मामला रायबरेली जनपद के सरेनी थाने से जुड़ा हुआ है जहां पर मुखबिर खास के सूचना के अनुसार अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ राजेश पुत्र अंगनू निवासी मूसापुर थाना सरेनी रायबरेली को उपनिरीक्षक हरिओम सिंह आरक्षी आशीष कुमार आरक्षी राहुल कुमार आरक्षी अविनाश सिंह थाना सरेनी ने अभियुक्त को थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोड़ के पास से नियम अनुसार गिरफ्तार किया जिसके पास से सरेनी पुलिस को एक अदद 12बोर तमंचा व एक अदद 12बोर जिंदा कारतूस की बरामदगी के तौर पर मिली जिसका स्थानीय थाना में मुकदमा अपराध संख्या 86/ 2021धारा3/25शस्त्र अधिनियम अभियोग के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
