मऊ। शहर कोतवाली निवासी युवती ने दो लोगों पर बेहोशी की दवा सुंघाकर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए दो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। पीड़िता की तरफ से गर्भपात करने वाले अस्पताल के खिलाफ भी शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार घटना 09 जनवरी की है, युवती अपने घर पर थी कि उसी बीच कोपागंज थाना के झझवा गांव निवासी तुलसी साहनी उसके घर आया। युवती की दादी की मौत के कारण घर पर खाना नहीं बना था तो उसने बाजार जाकर खाना खिलाने की बात कही। बीच रास्ते में रुमाल में कोई दवा सुंघाकर दोस्त पुष्पेंद्र सिंह के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार किया। दोनों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। अर्ध बेहोशी की हालत में उसे देर रात 10 बजे घर लाकर छोड़ दिया। वीडियो के आधार दोनों उसे लगातार ब्लैक मेल करते रहे। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। दोनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो बीते 10 मार्च की शाम लगभग 04 बजे जबरदस्ती उठाकर लेकर गए और भीटी मोड़ से आगे बहादुरगंज रोड पर अस्पताल में गर्भपात कराया। दोनों ने धमकी दी कि किसी को यह बात बताई जो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बिना मानक के चल रहा अस्पताल
शहर के भीटी मोड़ से बहादुर गंज रोड पर किराए के मकान में संचालित अस्पताल को बिना मानक के अनुरूप चलने को लेकर गोपाल निषाद ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा। शिकायतकर्ता ने बताया कि अस्पताल मानकों को पूरा नहीं करता है। अस्पताल में भ्रूण हत्या की जांच के साथ खुलेआम गर्भपात कराया जा रहा है।
ज़ियाउल हसन अंसारी, मण्डल ब्यूरो
वाराणसी आजमगढ़ मण्डल