Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली /सिगरा-महमूरगंज और हुकुलगंज मार्ग पर कंटेनरों में दो दिन से कूड़ा नहीं उठा है। कंटेनर से बाहर कूड़ा गिर रहा है। सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाकर कंटेनर में भर देते हैं और समय से न उठने के कारण उसी कंटेनर से मवेशी कूड़े को निकालकर फैला देते हैं। क्षेत्र में बदबू और बीमारी का खतरा बढ़ गया है। निगम के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही।गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ने लगी है। शहर में 40 कंटेनरों में कूड़ा पड़ा है, जिसे नहीं उठाने से बदबू से सांस लेने मुश्किल हो रहा है। सिगरा से महमूरगंज मार्ग, लहरतारा मार्ग, मड़ौली चौराहे के पास लोगों को दिक्कत हो रही है। बदबू से लोग परेशान हैं। जब कोई वीआईपी आता है तभी सड़कों को चमकाया जाता है, बाकी दिनों में कूड़ा कंटेनर में पड़ा रहता है। समय से कूड़ा उठाया जाए तो दिक्कत न रहेबोले अधिकारी
शहर में नियमित सफाई हो रही है। दिन में दो बार सुबह-शाम वाहनों से कूड़ा भी उठाया जा रहा है। फिर भी कहीं समस्या है तो समाधान कराया जाएा। – संदीप श्रीवास्तव, पीआरओ, नगर निगम