बाराबंकी :नवनिर्वाचित प्रधान द्वारा गांव मे कराया गया सेनिटाईजेक्शन इसरौली ग्राम पंचायत में कोरोना से बचाव के लिए गांव में कराया गया सेनिटाइजर का छिड़काव। ग्राम पंचायत इसरौली नवनिर्वाचित प्रधान संजय कुमार ने बताया कि देश में कोरोना का प्रकोप चल रहा है। इसके चलते गांव में भी इस बीमारी की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें मुख्य चौराहे से लेकर गांव के विभिन्न क्षेत्रों व वार्डो में कराया गया सेनिटाइजर का छिड़काव। प्रधान संजय कुमार ने बताया की इस जानलेवा महामारी कोरॉना वायरस के संक्रमण को पंचायत के सभी गावो को सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।।
अफजल खान
ब्यूरो चीफ बाराबंकी
