खबर मुजफ्फरनगर जानसठ थानाप्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा बड़ी तल्लीनता के साथ किसी भी घटना को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ खोलकर पुलिस का कर रहे इकबाल बुलंद*
*कस्बा चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया व उनकी टीम चुस्त-दुरुस्त और एक्टिव रहकर दे रहें बेहतरीन सराहनीय गुडवर्क*
मुजफ्फरनगर।जानसठ थानाप्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा एक कुशल मेहनती समर्पित थाना प्रभारी है तथा अपनी कार्यकुशलता के दम पर बेहतर एवं सार्थक परिणाम देते आएं हैं और इनके अधीनस्थ कस्बा चौकी प्रभारी मोहित कुमार तेवतिया युवा जोशीले अंदाज में अपराध पर लग़ाम लगाने में कोई कसर नही छोड़ते हैं तथा जहां भी जिस थाने पर तैनात रहते हैं अपनी शानदार कार्यप्रणाली का जलवा सभी को दिखाते हैं और आज भी बेहतर गुडवर्क देते हुए मोहित तेवतिया व उनकी टीम ने एक घटना का अनावरण करते हुए कई शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए मु0अ0सं0 148/2024 धारा 420/379/411 भादवि में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त लाल सिंह पुत्र फक्कर सिंह नि० ग्राम चन्द्रपुर थाना बडगांव जिला सहारनपुर वे मोनू पुत्र पोपी नि० ग्राम आलमगीरपुर दूधली थाना चरथावल जिला मु०नगर वे रमेश चन्द्र पुत्र लख्मीचन्द नि० ग्राम चन्द्रपुर थाना बडगांव जिला सहारनपुर वे आजेश पुत्र वेदप्रकाश नि० ग्राम वन्द्रपुर थाना बडगांव जिला सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर सरकारी ट्यूबवैल नयां गांव से मय एक अदद तमंचा 12 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 12 बोर मय 95 संदिग्ध ए०टी०एम० कार्ड मय मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 9000 रूपये के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।अभियुक्त गण उपरोक्त शातिर किस्म के अभ्यस्त अपराधी हैं जिनके द्वारा दि0 30.06.2024 को कस्बा जानसठ में एक्सिस बैंक के ए०टी०एम से वादी मुकदमा से धोखाधडी कर ए०टी०एम० बदलकर 46000 रूपये चोरी किये गये थे।ऐसे शातिर अपराधियों के गिरफ्तार होने पर अपराध पर लगाम लगेगी और जानसठ पुलिस का यह बेहतरीन गुडवर्क कहा जा सकता हैं। रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर