*छात्रा को घर में सोते समय जहरीले कीड़े ने काटा हुई दर्दनाक मौत।*
बबेरू बांदा
बता दें कि मामला तहसील बबेरू थाना मर्का के हरीपुर मजरा मर्का का है जहां पर नैना देवी पुत्री मोहनलाल निषाद उम्र 11 वर्ष कक्षा 6 की छात्रा दोपहर में बकरियां लेकर के खेतों पर चराने गई थी वहां से दोपहर बाद घर आकर खाना खाने के बाद नैना देवी जमीन पर लेट गई और सो गई इस दौरान उसके बाएं पैर में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे वह चिल्ला उठी चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के परिजनों द्वारा वहीं पास पड़ोस में झाड़ फूंक करवाया स्थिति में कोई सुधार न होने की वजह से अपने निजी साधन के द्वारा सीएससी बबेरू में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों द्वारा परीक्षण करने के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना थाना मरका पुलिस को दी गई पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा के लिए भेज दिया गया मृतक छात्रा दो बहने और दो भाई हैं बता दें की पिता मजदूरी करता है मजदूरी करके अपने घर का पालन पोषण करता है लेकिन इस अचानक घटना होने से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
बांदा से संवाददाता -विनय सिंह की रिपोर्ट