बीजेपी संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला श्रीराम पैलेस उरई में हुई संपन्न
उरई(जालौन)
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन चुनाव हेतु सुरेश त्रिपाठी (विधायक) की उपस्थिति में सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला श्रीराम पैलेस उरई में हुई । उन्होंने बताया कि जनपद के 19 मंडलों के चुनाव अधिकारी घोषित कर दिए गए हैं जो की सभी मंडलों में 15 नवंबर से 25 नवंबर तक बूथों का गठन करके बूथ अध्यक्ष बनाएंगे तथा 19 मंडलों के मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न कराने के उपरांत सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी बूथ की 12 सदस्यों की टीम बनाई जाएगी जिसमे 3 महिलाएं बनाना अनिवार्य होगा संगठन का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराया जाएगा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, विधायक मूलचंद निरंजन, जगदीश तिवारी, संजीव उपाध्याय, विवेक कुशवाहा, अरविंद चौहान, मनोज यादव, जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(अनिल कुमार ओझा
ब्यूरो प्रमुख
उरई -जालौन)