मानिकपुर चित्रकूट के मानिकपुर कस्बे के मुख्य बाजार तिगलिया में गंदगी का लगा अंबार,महीने पर सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च दिखाकर किया जाता है बड़ा गोलमाल, सफाई व्यवस्था की खुली पोल,वहीं अन्ना जानवर सैकड़ों की संख्या में दिन रात बाजार में करते हैं विचरण, बाजार से कूड़ेदान नदारत और कूड़ा खा रही गाय देश के प्रधान मंत्री के अभियान को नगर पंचायत किसी भी तरीके से बट्टा लगाने से बाज नही आ रहा है।एक ओर जहां महामारी को देखते हुए जगह-जगह साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है,तो वही मानिकपुर नगर के तिगालिया बाजार मे शाम ढलते ही मौके पर नगर पंचायत की ओर से कूड़ा दान न होने पर व्यापारियों द्वारा गंदगी का अंबार लगा दिया जाता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को कोरोना और कई संक्रामक महामारी होने का खतरा बढ़ रहा है,वहीं सालों से टूटी पुलिया दे रही है मौत को दावत,आये दिन लोग गिर कर हो रहे हैं घायल।कस्बे के लोगों ने बताया कि उदासीनता रुख अपनाये नगर पंचायत कार्यालय के चंद कदमो की दूरी में यह सब बहुत दिन से चल रहा है लेकिन मानिकपुर नगर पंचायत द्वारा इसमें कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।नगर पंचायत को चाहिए की संसाधन लगा कर नगर की साफ सफाई पर ध्यान दे।
वहीं स्थानीय निवासी राकेश सिंह का कहना है कि यह बहुत दिन से चला रहा है व्यापारियों द्वारा बीच रास्ते पर ही कचरा फेंक दिया जाता है जिसको गायें आकर खाती हैं, और आसपास गंदगी का अंबार लग जाता है, जिससे कोरोना जैसी महामारी और भी कई संक्रमण बीमारी फैलने का डर बना हुआ है, नगर पंचायत के अधिकारियों को इस पर एक्शन लेकर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
बाइट-राकेश सिंह( स्थानीय निवासी)
बाइट- गोलू (सब्जी विक्रेता रिपोर्ट, जितेन्द्र मोहन शुक्ल एडवोकेट, पत्रकार मानिकपुर चित्रकूट।