राजस्थान में जिला करौली मे केलादेवी के पास अतेवा ग्राम पंचायत बसई दलपुरा में स्थित शमशान भूमि जिसका खसरा नंबर 258 /311 है। जिसमें छोटे मृत बच्चों को दफन करने का श्मशान बना हुआ है। जिसकी सभी ग्राम वासियों द्वारा पत्थरों की कच्ची कोटरी बना रखी है। जिसमें हमारे गांव बसई दलपुरा के लोग कई वर्षों से गांव के मृत बच्चों को दफन करते आ रहे हैं।परंतु अब हमारे गांव के ही दीगर एवं अनजान लोगों के द्वारा जेसीबी एलएनटी मशीन चलवा कर भूमि को समतल करवा लिया।और बच्चों के शमशान स्थल को मिटा दिया गया और अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है।जिसमें बच्चों का दफन करने का स्थान नहीं रहा इसलिए अतिक्रमण को शीघ्र हटाने के लिए सभी ग्राम वासियों ने जिला कलेक्टर साहब को दिया गया ज्ञापन एवं गांव के जगदीश मीणा, गिर्राज मीणा, हरिमोहन बैरवा ,विजेंद्र बैरवा, विष्णु महावर, हरि सिंह माली, पृथ्वी मीणा एवं गांव के समस्त लोग मौजूद रहे ।
Post : District reporter
Name : Naresh Jatav
Place : Kailadevi